₹400.00Original price was: ₹400.00.₹390.00Current price is: ₹390.00.
… और साँझ ठहर गई … “ऐसी ही एक कहानी है, जहाँ प्रेम है, लेकिन उससे भी गहरा है आत्मसम्मान… जहाँ मिलन है, लेकिन उससे लंबा है विरह और संघर्ष।
तनु और देव की यह कहानी उन अनकहे जज़्बातों की कहानी है, जो समय के साथ भी कहीं खत्म नहीं होते। यह उस स्त्री की कहानी है जो टूटती नहीं, उसका निर्णय, उसका अकेलापन, उसकी मजबूती… उसके भीतर एक नया संसार रच देते हैं। यह उस पुरुष की कहानी भी है जो समय की दूरी में अपने ही हिस्से के अधूरेपन को जीता रहता है।
इस कहानी में मिलन है, पर वह पारंपरिक नहीं, इसमें बिछड़ना है, पर वह अंत नहीं, और जब वर्षों बाद ये दो जीवन फिर एक ही मोड़ पर आकर खड़े होते हैं- यही इस कथा की आत्मा है।
देव और तनु की प्रेम कहानी में जीवन उन्हें ऐसे पड़ाव पर ले आता है, जहाँ फैसले आसान नहीं थे, लेकिन वही फैसले उनकी पहचान बनाते चले गए।
यह उपन्यास उन सभी दिलों के लिए है जिन्होंने कभी किसी को सच्चे मन से चाहा और फिर अपने भीतर उस एहसास को जीवित रखा। ऐसे ही चाहने वालों को जीकर एक अधूरी कहानी अपनी संपूर्णता पा लेती है… और शायद कुछ साँझें सच में ठहर जाती हैं…
Reviews
There are no reviews yet.