Bhool Jana Nahin by Dr. Sangita Pal
भूल जाना नहीं by डॉ. संगीता पाल
आइए कवयित्री डॉ संगीता पाल की किताब ‘भूल जाना नहीं’ के पन्नों से आपको रूबरू कराते हैं।
कवयित्री डॉ संगीता पाल ने इस भौतिक जीवन के उन तमाम बिंदुओं को उकेरा है, जिनमें इंसान फँसा हुआ है। जीवन इस भाग दौड़ में क्या छूटा क्या पाया कुछ चाह कर भी नहीं पा सका। कुछ बिन चाहे ही मिल गया, कभी दुख ही दुख कभी आनंद ही आनंद की प्राप्ति का होना, जीवन एक पहेली के समान है, कभी कभी सुलझता तो कभी उलझता है। आखरत उसको इस दुनिया से इक दिन विदा होना ही है। इंसान की इसी उधेड़बुन के ताने-बाने को अपनी एक ग़ज़ल के शेर में क्या खूब कहा है। आइए मुलाहिजा करते हैं-
जग में तो आना-जाना है, / कुछ खोना है कुछ पाना है। जीवन है एक पहेली- सा, / सुख-दुख का ताना-बाना है।
कवयित्री डॉ संगीता पाल ने आज दोहरी एवं गंदी राजनीति पर भी तंज कसा है। उन्होंने इशारों ही इसारों में नेताओं की करतूतों पर खुलकर कहा है। जिस तरह से नेताओं का व्यवहार, चाल-चलन झूठे वादे करना, वोट के नाम पर, जाति-धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाना और सत्ता पाते ही रफूचक्कर हो जाना।
फिर नेता को मुफ़लिस फूटी आँख भी नहीं सुहाता है, आइए उनके इस बेबाक अंदाज को देखते हैं–
छीनकर हक हमारा हमीं से कहें, / रौब से उसको अपना बताते रहे।। धर्म के नाम पर जाति के नाम पर, / कर सियासत हमेशा लड़ाते रहे।
डॉ संगीता पाल ने “समाज मैं फैलीं बिसंगतियाँ, बुरी लत, आदतें, नशा जिनसे गरीब एवं अशिक्षित व्यक्ति इनके चुंगल से बाहर नहीं निकल पाता है”। लोग शराबी जुआरी बनकर अपना एवं अपने परिवार का नाम मिट्टी में मिलाने का काम करते हैं। उनका घर उनके बीबी बच्चे पूरी तरह से तहस-नहस हो जाते हैं। उन्होंने बड़ी ही सटीक एवं सुलझी हुई बात एक शेर के माध्यम से क्या बेहतरीन तरीके से कही है? आप भी देखिए—
मत शराबी बनो घर बिखर जाएगा, / होश खोकर भला तू किधर जाएगा। भूल जाता शराबी बहन-बेटियाँ, / याद आए नशा जब उतर जाएगा।
कवयित्री ने प्रेमी-प्रेमिका, पति-पत्नी के उस अनूठे प्रेम की पराकाष्ठा का अनौखा रूप उद्धृत किया, जो देखने को ही बनता है जिसमें प्यार भी है नाराजगी है। प्रेम का ऐसा समर्पण भाव बहुत कम देखने को मिलता है। इनकी ग़ज़लों में तमाम ऐसे शेर जो इस तथ्य की भरपायी करते नजर आ रहे हैं, आइए देखते हैं—
जिसको चाहो मन से चाहो, / झूठा प्रेम जताना छोड़ो। याद में उसके कुछ रोज लिखती रहूँ, / हाथ में मीत मेरे कलम दे गया।
डॉ संगीता पाल की पुस्तक ‘भूल जाना नहीं’ में बहुत से ऐसे पहलू हैं जिनको मैंने उजागर नहीं किया परंतु वे भी इतने कारगर हैं कि कहने की बात नहीं। चाहे शिक्षा की बात हो चाहे बेटी की बात हो, प्रकृति के दृश्यों की बात है पक्षियों के कलरव की हो, आपका हर शेर कुछ न कुछ सीख देता दिखाई देता है यह ग़ज़ल संग्रह पाठकों के द्वारा बहुत पसंद एवं सराहा जाएगा।






Reviews
There are no reviews yet.